बिहार के 19 जिलों में कोल्ड डे


बिहार के 19 जिलों में कोल्ड डे, अलर्ट जारी





बिहार में ठंड का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के 19 जिलों में शुक्रवार तक कोल्ड डे का अलर्ट जारी कर दिया गया। आने वाले दिनों में कनकनी और बढ़ेगी। लगातार कई दिनों से ठंड का कहर जारी है। राजधानी पटना में बीते 6 दिनों से धूप के दर्शन नहीं हुए है। वहीं गया में 4 दिनों से दोपहर में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कनकनी से लोग कांप रह हैं। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में भी 2 से 3 डिग्री गिरावट का अनुमान जताया जा रहा है। ऐसे में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरुरत है। भागलपुर में पछुआ हवाओं के चलते हर रोज ठंड रिकॉर्ड बना रही है। कोहरा नहीं पड़ रहा है लेकिन गलन ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है।


दिन का तापमान 15 डिग्री के करीब तो वहीं रात का तापमान 11 डिग्री रहा। 7 जनवरी से रात का पारा और लुढ़केगा । मुजफ्फरपुर में शीतलहर का कहर जारी है। दिन में भी रात जैसी ठिठुरन है, 10 किमी की औसत रफ्तार से चल रही है पछुआ हवाओं ने ठंड और बढ़ा दी है।


ऐसे में फिलहाल राहत के आसार न के बराबर है और लोग घर में दुबके रहने को मजबूर हैं। राज्य के 5 जिलों में कोल्ड डे रहा। भागलपुर, पूर्णिया, सबौर मोतिहारी और डिहरी में शीत दिवस की स्थिति रही। राज्य के दस जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा और आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आनेवाली है। इससे राज्य भर में शीत लहर जैसी स्थितियां, तेज पछुआ हवाओं से कनकनी बढ़ना तया है। ठंड का असर सिर्फ जनजीवन पर ही नहीं बल्कि रेलवे और एयरलाइंस पर भी पड़ रहा है। ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री और रेलकर्मी परेशान हैं। यार्ड में ट्रेनों की मेंटनेंस में भी देरी हो रही है। आधा दर्जन ट्रेनें और आधा दर्जन विमान पटना में देरी से पहुंच रहे हैं। ठंड और कोहरे की वजह से ट्रेनों की लेटलतीफी जारी है। पटना की लगभग एक दर्जन ट्रेनें भी लेट रहीं। कम दृश्यता की वजह से ट्रेनों को गति नियंत्रित कर चलाया जा रहा है। आने वाले दिनों मेंसदों का सितम और बढ़ने वाला है और ठंड से जल्दी निजात मिलती नहीं दिख रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिन शिक्षकों का निगरानी के बेब पोर्टल पर फाइल अपलोड नहीं है वो अब देख सकते हैं

वर्ड पॉवर चैंपियनशिप का सर्टिफिकेशन शुरू

स्कूल का प्रदर्शन कमजोर तो शिक्षकों को फिर प्रशिक्षण