EPF की कटौती के बाद राशि जमा करे शिक्षा विभाग
EPF खाते में राशि ससमय जमा करे शिक्षा विभाग
EPF खाते में राशि ससमय जमा करे शिक्षा विभाग
पश्चिम चंपारण जिले के नियोजित शिक्षकों के वेतन से EPF मद में कटौती की गई राशि उनके EPF खाते में यथाशीघ्र जमा करने एवं वेतन भुगतान के उपरांत ही EPF खाते में राशि जमा करने की व्यवस्था करने की मांग हेतु टीईटी शिक्षक संघ पश्चिम चंपारण ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना को आवेदन देकर की ।
टीईटी शिक्षक संघ पश्चिम चंपारण ने अपने पत्र में कहा है कि विभागीय निदेशानुसार शिक्षकों के वेतन से प्रतिमाह EPF राशि की कटौती की जा रही है परन्तु कतिपय कारणों से यह राशि शिक्षकों के EPF खाते में ससमय जमा नहीं की जा रही है, जिसका खामियाजा अन्ततः शिक्षकों को ही भुगतना पड़ेगा और भविष्य में वित्तीय हानि भी हो सकती है। पूर्व में भी संघ द्वारा EPF खाते में ससमय राशि जमा करने का अनुरोध भवदीय के समक्ष किया गया परन्तु अभी भी मार्च माह के बाद से ही राशि खाते में जमा नहीं हो पायी है।
शिक्षकों के EPF खाते में कटौती की गयी राशि अविलम्ब जमा कराई जाय एवं वेतन भुगतान के उपरान्त ही EPF खाते में राशि ससमय जमा करने की व्यवस्था की जाय।
employee provident fund के नियमों की जानकारी
(EPF) के नियमों की जानकारी रखना बेहद आवश्यक है। नियम पता नहीं होने पर फाइनेंशियली नुकसान हो सकता है। अगर आप भी नौकरी करते हैं और आपका PF कटता है तो हमेशा पासबुक अपडेट रखना बेहद जरूरी है क्योंकि, कई बार आपके PF का पैसा डालने में देर होता हैं। इसलिए जरूरी है कि आप हमेशा अपनी पासबुक चेक करते रहें ।
पीएफ बैलेंस जांच करने के तरीके :-
- मिस कॉल के द्वारा - 011 22901406
- SMS के द्वारा - रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7738299899 नंबर पर 'EPFOHO UAN' लिखकर भेजना होगा ।
- उमंग एप्लिकेशन के माध्यम से


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें