बैगलेस सुरक्षित शनिवार दिसंबर माह की गतिविधि


                     बैगलेस सुरक्षित शनिवार



  • क्षेत्र ( Domain) - "मैं हूँ समाज सेवक'


 


बैगलेस सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम क्या है?


बैगलेस सुरक्षित शनिवार हर शनिवार एक नया नवाचार बच्चों को बस्ते के बोझ से आज़ादी और अर्जित ज्ञान को परिवेश और अनुभव से जोड़कर कुछ नया सीखने, समझने और करने का एक व्यापक और व्यवहारिक पहल है। जहाँ शिक्षक और बच्चे मिलकर विद्यालय के संसार को सरल, सहज और रचनात्मक बनाने को चिर प्रतिबद्ध होंगे। इसके साथ ही साथ मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत हरेक शनिवार को स्कूली बच्चों को आपदा प्रबंधन के बारे में सम्पर्क और व्यवहारिक जानकारी बेहद संजीदगी से दी जाती है। मौलाना अबुल कलाम आजाद के जन्मदिवस 11 नवंबर शिक्षा दिवस के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के कर कमलों द्वारा शिक्षा दिवस 2022 के अवसर पर वेगलेस सुरक्षित शनिवार का शुभारंभ किया गया।



बैगलेस सुरक्षित शनिवार पर सामान्य दिशानिर्देश:


1. यह कार्यक्रम कक्षा एक से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए अनिवार्य है।


2. बैगलेस सुरक्षित शनिवार को बच्चे बिना बस्ते के विद्यालय आएंगे। उस दिन वो अपने साथ रंग, कोरे कागज, छोटे खिलौने, बाल पत्रिकाएं आदि ला सकते हैं।


3. बैगलेस सुरक्षित शनिवार के तहत संचालित की जाने वाली 120 गतिविधियों को 12 क्षेत्रों (Domain) के अंतर्गत विभाजित किया गया है। प्रत्येक महीने के लिए एक-एक क्षेत्र


(Domain) आवंटित किया गया है। बैंगलेस सुरक्षित शनिवार के लिए वर्ग शिक्षक को आवंटित क्षेत्र (Domain) में से किसी भी गतिविधि को चुनने की स्वतंत्रता है।


4. बैगलेस शनिवार की गतिविधियां समग्र प्रगति पत्रक (Holistic Report Card) के सह शैक्षिक भाग का एक अभिन्न अंग होगी।


15. "अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी बैठक (PTM) माह के चौथे शनिवार को आयोजित किया जाना अपेक्षित होगा।


  • वर्गवार बैगलेस सुरक्षित शनिवार की सुझावात्मक गतिविधि


Youtube Channel Link 👈







माह दिसंबर क्षेत्र (Domain) "मैं हूँ समाज सेवक


  1. स्थानीय पुलिस अधिकारियों के साथ बातचीत
  2. समाज सेवा से संबंधित कहानियों का संकलन एवं वाचन
  3. विद्यालय के पोषण क्षेत्र से संबंधित रोजगार संबंधी कार्यों की जानकारी जैसे उन्नत कृषि कार्य, पशुपालन, मुर्गी पालन, जीविका, लघु कुटीर उद्योग, सामाजिक स्तर पर व्याप्त कुरीतियों और कुरीतियों के उन्मूलन के लिए विशेष चर्चा शिक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे किसी योजना की जानकारी देना 
  4. सामाजिक कार्यकर्ता होने के लिए पेशेवर तैयारी पर कैरियर मार्गदर्शन
  5. अपने आस-पास के समस्या / स्कूलों से संबंधित तत्काल समस्या का कारण खोजना ( छोड़ना, अनुपस्थिति, और कम शैक्षणिक उपलब्धि)
  6. व्यक्तिगत बच्चे के अधिकारों और कर्तव्यों पर चर्चा
  7. मादक द्रव्यों के सेवन पर चर्चा, पोस्टर बनावा और नाटक करना


नोट

12 नवंबर 2022 (शनिवार) से सभी सरकारी स्कूलों (1 से 8) के लिए गतिविधियों को शुरू करना अनिवार्य है। उपरोक्त क्यूआर कोड विभिन्न स्रोतों से लिए गए हैं और सहायक सामग्री के रूप में शिक्षक इसका प्रयोग कर सकते हैं अन्य महीनों के डोमेन और गतिविधियों का विवरण https://scert.bihar.gov.in/public/uploads/circular / Bagless Saturday.pdf लिंक पर उपलब्ध है।


बैलेंस सुरक्षित शनिवार मार्गदर्शिका को डाउनलोड करने के लिए हेतु विजिट करें https://scert.bihar.gov.in अथवा QR कोड स्कैन करें


टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिन शिक्षकों का निगरानी के बेब पोर्टल पर फाइल अपलोड नहीं है वो अब देख सकते हैं

वर्ड पॉवर चैंपियनशिप का सर्टिफिकेशन शुरू

स्कूल का प्रदर्शन कमजोर तो शिक्षकों को फिर प्रशिक्षण